उत्तराखंड ब्रेकिंग -: यहां यात्री कार बनी हादसे का शिकार 4 की मौत, 2 घायल

ऋषिकेश| बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की कार रास्ते में हादसे का शिकार हो गई| इस कार में कुल 6 लोग सवार थे| अभी हादसे के कारणों का कुछ पता नहीं चल पाया है|


बताते चलें कि ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी के समीप यह कार गहरी खाई में गिर गई| जिसमें सवार 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल को डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया| दो अन्य घायलों को भी रेस्क्यू कर 108 आपात सेवा की मदद से राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया है|
वाहन चालक रविंद्र पुत्र ज्ञान सिंह निवासी उसाडा़, उखीमठ, जिला रुद्रप्रयाग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है| एक अन्य यात्री को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है|
चालक रविंद्र ने कहा कि, वह शुक्रवार सुबह हरिद्वार से 5 यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे| ब्रह्मपुरी के समीप उनकी आर्टिका कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी| उन्होंने बताया कि यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं|
मिली जानकारी के अनुसार, वह सभी 5 दोस्त हैं, जो यात्रा के लिए यहां आए थे सभी महाराष्ट्र के ही रहने वाले हैं|