बड़ी खबर -: यहां मॉल पर प्रशासन का छापा, लगाया 2 लाख का जुर्माना

हल्द्वानी| प्रशासन और नगर निगम की टीम ने नगर निगम क्षेत्र के बड़े मॉल में छापा मारा| टीम ने रिलायंस मॉल कमलुवागांजा से करीब 30 क्विंटल पॉलिथीन बैग जब्त किए| इसके बाद नगर आयुक्त ने मॉल पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है| साथ ही 7 दिन के भीतर जुर्माना जमा नहीं करने पर आरसी काटने की चेतावनी भी दी है|


रिलायंस मॉल में पॉलिथीन का प्रयोग हो रहा था| टीम ने मॉल के गोदाम का निरीक्षण किया तो यहां 28 कट्ठा में करीब 30 क्विंटल पॉलिथीन के बैग रखे मिले| जिसे टीम ने जब्त कर लिया| इसके बाद पॉलिथीन को नगर निगम लाया गया|
मॉल के मैनेजर ने कहा कि उसके पास पीसीबी की परमिशन है| यह रीसाइक्लिंग होने वाली पॉलिथीन है| इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पीसीबी के अधिकारियों को बुलाया| पीसीबी के अधिकारियों ने इसकी जांच की|
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि, पीसीबी ने इसे प्रतिबंधित पॉलिथीन माना है| जिसके बाद इसे जब्त कर कार्यवाही की गई है|