कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य…… जानिए इस मामले में क्या कहा केंद्रीय परिवहन मंत्री ने

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि अब कार में सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य होगा। दरअसल सड़क दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गई जिसके बाद अब ना केवल आगे बल्कि कार में पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट को अनिवार्य करने की चर्चा होने लगी है। इस मामले में बीते मंगलवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कहा गया कि कार कंपनियों के लिए पिछली सीट पर भी बेल्ट नहीं लगाने की स्थिति में अनिवार्य अलार्म की तैयारी हो रही हैं। हालांकि वर्तमान समय में आगे की सीट पर ही सीट बेल्ट अलार्म अनिवार्य हैं मगर वाहनों में अब पीछे की सीट पर भी सीट बेल्ट बीप सिस्टम होगा। दरअसल टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत सड़क दुर्घटना के दौरान बीते रविवार को हो गई उनकी गाड़ी महाराष्ट्र के पालघर जिले में डिवाइडर से जा टकराई और इस दुर्घटना में उनकी जान चली गई उनकी मौत के बाद केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि हमने रियल सीट बेल्ट अलार्म भी अनिवार्य करने का फैसला किया है यदि कारों में पिछली सीट पर सीट बेल्ट ना लगाया गया तो अलार्म बजेगा जो कि लोगों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित करेगा इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि सभी कारों में 6 एयरबैग अनिवार्य कर दिए जाए तथा अब पिछली सीट पर बैठे लोगों द्वारा सीट बेल्ट नहीं लगाने के मामले में कानून के अनुपालन पर भी जोर दिया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सीटों पर बैठने वाले यात्रियों से सीट बेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना लिया जाता है लेकिन अधिकतर लोग इससे या तो अनजान है या फिर उन्हें अनदेखा कर देते हैं यहां तक कि ट्रैफिक पुलिस भी पिछली सीट पर बेल्ट ना पहनने वालों से जुर्माना नहीं लेते। बता दें कि हाल ही में सड़क मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 के दौरान सीट बेल्ट नहीं पहनने के कारण 15,146 लोगों की मौत हो गई और वही 39,102 लोग घायल हो गए। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस दौरान यह भी कहा कि आम जनता तो छोड़िए बल्कि माननीय लोग भी सीट बेल्ट के मामले में लापरवाह है और सीट बेल्ट के लिए काफी कम लोग जागरुक है।