![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
यह दिल दहला देने वाला मामला गाजीपुर से सामने आया है| थाना इलाके के राय गांव में पारिवारिक कलह में सोमवार सुबह मायके आई महिला ने अपने तीन बच्चों को चाय में जहर देकर मार डाला| बच्चों के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है|
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साईत बांध निवासी सुनीता देवी अपने तीन पुत्रों बब्बी उर्फ हिमांशु 11 वर्ष, प्रियांशु उर्फ पीयूष 8 वर्ष, शेरू 3 वर्ष और एक पुत्री दिव्यांशु 7 वर्ष के साथ रक्षाबंधन के दिन मायके राय गांव आई हुई थी| करीब 2 दिन पहले उसकी मोबाइल पर पति और देवर से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई| जिससे उसको काफी गुस्सा आया और उसने अपने दोनों पुत्रों बबी उर्फ हिमांशु व प्रियांशु और पुत्री दिव्यांशु को चाय में जहर मिलाकर दे दिया| तीनों मासूमो की हालत गंभीर होने पर मायके के लोग उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए| हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल भेज दिया| इलाज के दौरान प्रियांशु की मौत हो गई जबकि बड़े पुत्र बाबू और पुत्री दिव्यांशु की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीएचयू रेफर कर दिया जहां दोनों की मौत हो गई| घटना के दौरान शेरू अपनी नानी अकाली देवी के साथ गांव में किसी के घर गया था, जिससे उसकी जान बच गई| बच्चों के पिता जो गुड़गांव की एक फैक्ट्री में काम करते हैं, को घटना की जानकारी होने पर वह गाँव के लिए रवाना हो गए, उनकी स्थिति इस प्रकार थी कि वह चलने लायक भी नहीं थे| गांव के लोगों के सहारे से उन्हें बुलाया गया|
बच्चों के पिता का कहना है कि, बाहर रहते हुए भी वह अपने परिवार को पूरा पैसा भेजता था| फोन पर हुई बात पर पत्नी सुनीता द्वारा खर्च की अधिक मांग करने पर मैंने असमर्थता कि बात कही थी|
ग्रामीणों ने कहा कि घर की स्थिति ठीक नहीं है| बालेश्वर यादव का छोटा भाई घर में ही एक किराए की दुकान चलाता है| दोनों भाइयों का परिवार संयुक्त है| जर्जर मकान में ही दोनों का परिवार रहता है| आसपास के लोगों का कहना है कि आरोपी महिला शुरू से ही झगड़ालू प्रवृत्ति की रही है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)