Uttarakhand- राज्य में कोरोना की निशुल्क सतर्कता खुराक का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून। आज दिनांक 15 जुलाई 2022 को शुक्रवार के दिन से पूरे देश में सदस्यता के अमृत महोत्सव के तहत कोरोना की निशुल्क सतर्कता खुराक लगने का अभियान शुरू हो गया है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशुल्क सतर्कता खुराक का शुभारंभ किया उन्होंने गांधी शताब्दी चिकित्सालय में खुद को सतर्कता खुराक लगवाई और इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से कोरोना रोधी टीके की सतर्कता खुराक लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कोरोना से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है तथा जो भी 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति हैं एवं टीकाकरण के पात्र हैं वह अवश्य ही टीकाकरण करवाएं।

Advertisements

Recent Posts