
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में बीते सोमवार 11 जुलाई 2022 को कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीते सोमवार को कांग्रेस के कर्मठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता रह चुके कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ आर पी रतूड़ी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का हाथ पकड़ लिया है। कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह के कारण अब कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मनोबल भी टूटने लग गया है तथा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता डॉ आरपी रतूड़ी एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन के पार्टी छोड़ने का भी यही कारण है। कांग्रेस से बीते सोमवार को इस्तीफा देने के बाद यह दोनों ही नेता आम आदमी पार्टी में मिल गए हैं।
