पिथौरागढ़। उत्तराखंड राज्य के 13 जिलों में पिथौरागढ़ अब सेब उत्पादन के मामले में अपनी अलग पहचान बनाने लग गया है। मुनस्यारी के बाद अब डीडीहाट में भी सेब का उत्पादन बढ़ने लग गया है पहले यहां पर सेब का उत्पादन नहीं होता था मगर बीते कुछ वर्षों पहले डीडीहाट के छन पट्टा निवासी विपिन चंद्र जोशी ने दो अलग-अलग प्रजातियों डेलीसियस और गाला प्रजाति के सेब के पेड़ के ढाई सौ पौधे लगाए और अब इस वर्ष इन सभी पेड़ों पर फल लग गया है तथा अब डीडीहाट से लेकर मुनस्यारी तक के क्षेत्र में सेब का उत्पादन किसानों की पहली पसंद बन रहा है और इससे अब आजीविका में भी सुधार के आसार दिख रहे हैं। इसके साथ ही काश्तकार जोशी ने बताया कि पेड़ों पर सबसे पहले वर्ष में 3 से 7 किलो के बीच में फल आता है और वहीं दूसरे वर्ष में 20 किलो तक फल प्रत्येक पेड़ देता है उनका कहना है कि डीडीहाट क्षेत्र में सेब का उत्पादन पहली बार हुआ है और इससे अब आजीविका के संकेत भी दिख रहे हैं।
Recent Posts
- अल्मोड़ा:- पूर्ण हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का तीन दिवसीय प्रारंभिक वर्ग
- Uttarakhand:- बड़ा हादसा…. इस क्षेत्र में नदी में गिरा वाहन……ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ
- Uttarakhand:- बारिश रुकने के बाद सोनप्रयाग से शुरू हुई केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा
- Uttarakhand:- युवाओं के लिए खुशखबरी…..257 पदों पर भर्ती के लिए जारी किया गया विज्ञापन
- Uttarakhand:- शाम 6:00 बजे से सूर्योदय तक केदारनाथ पैदल मार्ग में नहीं होगी आवाजाही…….लिया गया निर्णय