देहरादून। बीते 23 जून 2022 को गुरुवार की रात थाना कालसी में एक व्यक्ति द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ हरिपुर निवासी साहिल नहीं करीब 1 महीने पहले दुराचार किया और उसे यह धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को भी बताई तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। थानाध्यक्ष अशोक राठौर के अनुसार आरोपी हरिपुर कालसी का निवासी है और वह ट्रैक्टर चलाता है उसने बीते 3 महीने पहले नाबालिग से दोस्ती की और फिर धीरे-धीरे उससे नजदीक बढ़ाई व 1 महीने पूर्व उसके घर जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया यही नहीं बल्कि बीते 23 जून 2022 को भी उसने नाबालिक को डरा धमका कर बुलाया और अश्लील हरकतें करने लगा तभी यह मामला नाबालिक के भाइयों के सामने खुल गया और उन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने टीम बनाई और उसे हरिपुर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।
Recent Posts
- अल्मोड़ा:- भारतीय जनता पार्टी में 50 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को दिए गए सदस्यता फॉर्म
- अल्मोड़ा:- खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिताओं में विवेकानन्द इण्टर कॉलेज का कायम रहा दबदबा…… वरिष्ठ वर्ग की नाटक प्रतियोगिता भी रही विवादों के घेरे में
- Uttarakhand:- घर के अंदर सो रहे परिवार पर बदमाशों ने बरसाई गोलियां…… और फिर….
- अल्मोड़ा:- क्वारब के पास बोल्डर गिरने के कारण फंसे सैकड़ो यात्री…….रात को आवाजाही पर लगाई गई रोक
- Uttarakhand:- समिति द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई यूसीसी नियमावली….. जल्द लागू होगा कानून