स्वस्थ रहने के लिए महिलाएं ना हो परेशान….. इन खाद्य पदार्थों से ले पूरी कैलोरी

भारत जैसे देश में कामकाजी एवं घरेलू महिलाओं के लिए सेहतमंद और स्वस्थ रहना काफी मुश्किल काम है। अपने कारोबार के चलते महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं, जिससे कि उनके सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है विशेषज्ञों के अनुसार महिलाओं को प्रतिदिन 2000 कैलोरी लेनी चाहिए मगर कामकाज के चलते महिलाएं अपने खान-पान पर ध्यान नहीं रख पाते जिससे कि उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को बीमारियों से दूर रहने के लिए प्रतिदिन एक्सरसाइज करनी चाहिए और सही दिनचर्या का पालन करना चाहिए तथा अपने खाने में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिससे कि महिलाओं की सेहत बने। इन खाद्य पदार्थों में ओट्स भी शामिल है। ओट्स का सेवन करने वाली महिलाओं का पाचन तंत्र मजबूत रहता है एवं रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है साथ ही यह पीएमएस से होने वाले मूड स्विंग्स को कम करने में भी मदद करता है, इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल को अधिक नहीं बढ़ने देती और पाचन क्रिया को सुचारू रखती हैं इसलिए महिलाओं को सुबह नाश्ते में ओट्स को जरूर शामिल करना चाहिए। इसी क्रम में अगला खाद्य पदार्थ अंडा है अंडे को सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में होता है और जो भी व्यक्ति उसका सेवन करता है उसे कभी भी प्रोटीन की कमी नहीं होती इसलिए महिलाओं को सुबह नाश्ते में अंडा खाना चाहिए।
महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक अगला खाद्य पदार्थ क्रैनबेरी हैं यह स्वाद में जितनी स्वादिष्ट है सेहत के लिए उतनी ही अच्छी भी हैं यह यूटीआई यानी कि यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन जैसी परेशानियों को भी दूर करती हैं और साथ ही दांतों को सड़ने भी नहीं देती महिलाओं को इस का सेवन अवश्य करना चाहिए।