उत्तराखंड -: मौसम संबंधी बड़ा अपडेट……..

देहरादून| उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश का क्रम कुछ थम गया है| प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है| मौसम विभाग के अनुसार आज यानी गुरुवार को मौसम शुष्क रह सकता है| हालांकि कल से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं|
मानसून की दस्तक से पहले उत्तराखंड में चल रहे प्री-मानसून शावर फिलहाल हल्की हो गए हैं| इसके चलते बुधवार को ज्यादातर क्षेत्रों में दोपहर बाद आसमान साफ हो गया और चटक धूप खिली| ऐसे में पारे में भी कुछ उछाल आया है| पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है| मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रह सकता है जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है| इसके बाद शुक्रवार से अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक से लेकर मुख्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं| पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा संभव है| मानसून की दस्तक में अभी समय लग सकता है|