
एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है| यह मामला महाराष्ट्र के सांगली जिले का है| जिले के म्हैसल में एक ही परिवार के 9 सदस्य मृत अवस्था में अपने ही घर पर मिले हैं| पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और जांच में जुट गई|
एसपी सांगली ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है| उन्होंने कहा कि हमें एक घर में 9 लोगों के शव मिले हैं| तीन शव एक जगह और बाकी के 6 शल घर के अलग-अलग हिस्सों में पाए गए हैं| आत्महत्या की आशंका पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है| लेकिन, हम अन्य एंगल से भी जांच कर रहे हैं| फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है|
वहीं एक अन्य पुलिस अधिकारी ने भी आत्महत्या की आशंका जताई है| उन्होंने कहा है कि संदेह है कि मृतकों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है| हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा| वहीं इलाके में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है|
