Nikamma Box office collection -: शिल्पा शेट्टी की फिल्म ‘निकम्मा’ बुरी तरह पिटी

काफी समय बाद शिल्पा शेट्टी ने पर्दे पर वापसी की है| उनकी पिछली फिल्म ‘हंगामा-2’ कुछ खास नहीं रही और इस शुक्रवार को रिलीज हुई ‘निकम्मा’ का तो सिनेमाघरों में ही दम निकल गया| शिल्पा की यह फिल्म बुरी तरह से पिटती नजर आ रही है| जानकारी के अनुसार ‘निकम्मा’ के 98% शोज कैंसिल कर दिए गए हैं| इस फिल्म ने जहां पूरे देश में पहले दिन मात्र 51 लाख रुपये कमाए थे वहीं शनिवार और रविवार को भी सिनेमा हॉल दर्शकों के लिए तरसते नजर आए|
शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया की फिल्म निकम्मा देशभर में 1250 स्क्रीन पर 17 जून को रिलीज हुई| यह फिल्म साल 2017 में आई तेलुगू फिल्म ‘मिडलक्लास’ का हिंदी रिमेक है पर दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया| 51 लाख से खाता खोलने वाली निकम्मा की कमाई में शनिवार को कुछ उछाल आया और फिल्म ने 70 लाख की कमाई की| इन दोनों को मिलाकर देखें तो 1.02 करोड़ की सफलता अभी तक इस फिल्म ने पाई है|
शिल्पा शेट्टी की इस फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसने पहले दिन 80% शोज कैंसिल हुए थे| तो वही दूसरे दिन तो इतने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया और दर्शकों की कम संख्या को देखते हुए फिल्म के 98% शोज कैंसिल कर दिए हैं| फिल्म की इतनी बूरी गति के बारे में तो किसी ने सोचा भी नहीं था| दूसरी ओर फिल्मों की रेटिंग करने वाली IMDb ने भी इसे कुछ खास तवज्जो नहीं दिया| इसकी रेटिंग में कुछ खास नहीं है| निकम्मा की IMDb रेटिंग 1.6 है| बताते चलें कि इस फिल्म का निर्देशक शब्बीर खान ने किया है| फिलहाल कार्तिक आर्यन ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई हुई है| उनकी भूलभुलैया 2 का जलवा अभी भी कायम है|