Uttarakhand- चार धाम में मौतों का सिलसिला जारी….. जानिए किस धाम में कितने यात्रियों ने तोड़ा दम

उत्तराखंड राज्य में बीते 3 मई 2022 से चार धाम यात्रा शुरू होने के बाद यात्रियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है जो कि नहीं थम रहा है। बीते 19 जून 2022 को रविवार के दिन केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में 2 यात्रियों ने अपनी जान गवाई है। दरअसल केदारनाथ पैदल मार्ग पर दर्शन को जा रहे 42 वर्षीय संतोष कुंबर की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे नन्दी बेसकैंप अस्पताल ले जाया गया और वहां पर से डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। और वहीं कई दिनों से लापता यात्री का शव बीते रविवार को मंदाकिनी नदी में मिला है जिसकी पहचान मध्य प्रदेश निवासी 69 वर्षीय बैजनाथ मिश्रा के रूप में की गई है। बता दे के चार धाम यात्रा के दौरान अलग – अलग धामों में मौतों का आंकड़ा भी अलग-अलग रहा जो इस प्रकार है यमुनोत्री में 39, गंगोत्री में 00,10, केदारनाथ में ,02,87, बद्रीनाथ में 02,47, ऋषिकेश में 00,06 मौतें हो चुकी हैं।