
नई दिल्ली। देश के लिए यह काफी गर्व की बात है की टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने बीते 18 जून 2022 को शनिवार के दिन त्रिनिदाद एवं टोबैको के किशोर्न वालकार्ट और विश्व चैंपियन ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स को हराकर गोल्ड मेडल जीता। यह मेडल नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के कुओर्ताने खेलो में 86.69 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ जीता है तथा यह नीरज चोपड़ा का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बन गया है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद नीरज का यह दूसरा टूर्नामेंट था।
