Uttarakhand-विश्व धरोहर फूलों की घाटी हुई पर्यटकों से गुलजार…. इतने कम समय में आए इतने पर्यटक

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी को खुले हुए अभी बहुत कम ही दिन हुए हैं और इतने कम समय में यहां पर 749 पर्यटक घूमने के लिए आ चुके हैं जिसमें 10 विदेशी पर्यटक भी शामिल है। इन दिनों फूलों की घाटी पर्यटकों से गुलजार हैं तथा यहां पर वर्तमान में 12 से अधिक प्रजाति के फूल खिले हुए हैं। यह घाटी नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व में आती हैं और यह चमोली जिले में समुद्र तल से 12995 फीट की ऊंचाई पर 87.5 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है। इस घाटी में जुलाई से अक्टूबर के बीच 500 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं व हर 15 दिन में अलग-अलग प्रजाति के फूल खिलने से इसका रंग भी बदलता रहता है जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र है। बता दें कि यह घाटी पर्यटकों के लिए 1 जून 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक खुली हुई हैं।