धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला, बढ़ाया गया होमगार्ड जवानों का मानदेय

देहरादून| प्रदेश सरकार की कैबिनट बैठक में प्रदेश के होमगार्डो के हित में बड़ा फैसला आया| कैबिनट ने होमगार्डों के पक्ष में बड़ा फैसला लेते हुए होमगार्ड्स को डीए देने के विचार के बाद आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के बाद अब प्रदेश में कार्यरत होमगार्ड्स के मानदेय में 200 रूपए प्रतिदिन की बढ़ोतरी हो जाएगी।
बताते चलें के होमगार्ड्स को पुलिस के मुताबिक वेतन दिये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को आदेश दिए थे| जिसके बाद सरकार ने होमगार्ड्स को 600 रूपए प्रतिदिन देने का फैसला लिया। लेकिन इससे होमगार्ड नही माने| जिसके बाद सरकार ने होमगार्ड को डीए देने का निर्णय लिया| सरकार के इस फैसले से सभी होमगार्ड जवानों को फायदा होगा।