![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नई दिल्ली। देश में वर्तमान राष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने वाला है तथा आगामी 21 जुलाई 2022 को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।आज दिनांक 9 जून 2022 को गुरुवार की दोपहर राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है निर्वाचन आयोग के मुताबिक आगामी 18 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति चुनाव होगा जिसके लिए अधिसूचना आगामी 15 जून से जारी होगी। 29 जून तक नामांकन दाखिल किया जाएगा और 18 जुलाई को चुनाव होगा जिसके बाद आगामी 21 जुलाई 2022 को देश को नया राष्ट्रपति मिल जाएगा।बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल आगामी 24 जुलाई 2022 को पूरा होने वाला है जिसके बाद नए राष्ट्रपति द्वारा शपथ ग्रहण की जाएगी।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)