उधम सिंह नगर। जंगलों में आग लगने के कारण पेड़ों की जड़े भी सुलगने लग गई हैं जिस कारण कई दुर्घटनाए घटने का खतरा बना हुआ है। इसी के चलते उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में आग से जला हुआ पेड़ एक चलती बाइक पर गिर गया और इस दुर्घटना में बाइक सवार चाचा भतीजे को काफी चोटें भी आई जिसमें भतीजे की मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग लगने के कारण पेड़ की जड़े कमजोर हो गई जिसके बाद वह गिर गया और उसी समय अपनी बाइक पर सवार होकर 29 वर्षीय मो. उवेस अपने चाचा मो.रफीक की दवा लेने के लिए रुद्रपुर की ओर जा रहा था और उसी दौरान पेड़ उनकी बाइक पर गिर गया जिससे उवेस का हेलमेट पूरी तरह से टूट गया और उसका सर फट गया। तथा उसके चाचा को भी काफी चोटें आईं हैं। इस हादसे में उवेस की मौके पर ही मौत हो गई और उसके चाचा को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तथा यह दोनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा स्वजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Recent Posts
- Uttarakhand:- अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को दिया गया बड़ा तोहफा….. पढ़े पूरी खबर
- Uttarakhand:- बद्री- केदार समेत इन मंदिरों के लिए तय हुई पैकेज दरें……इस माह से मिलेगी यह सुविधा
- Uttarakhand:- बारिश के बाद बंद है कुमाऊं की सड़के…… टनकपुर- पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे बंद होने से हुआ करोड़ों का नुकसान
- अल्मोड़ा:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंदा देवी मंदिर में किया पूजा- पाठ
- Uttarakhand:- अब अपनी मनमर्जी से बजट खर्च नहीं कर पाएंगे नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत