गोलज्यू संदेश यात्रा -: अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित यात्रा आज बागेश्वर के बागनाथ पहुंचेगी

बागेश्वर| अपनी धरोहर संस्था द्वारा आयोजित गोलज्यू संदेश यात्रा आज बागेश्वर पहुंच रही है| जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है| यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा| धरती धार से प्रारंभ हुई गोलज्यू संदेश यात्रा आज बागेश्वर पहुंचेगी| यात्रा संयोजक भुवन कांडपाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक लोहानी ने कहा कि यात्रा पिथौरागढ़ से प्रारंभ होते हुए कोटगाड़ी होते हुए कांडा मंतोली के गोलू मंदिर पहुंचेगी जहां पूजा व प्रसाद ग्रहण कार्यक्रम होगा| जिसके बाद शाम 3:00 बजे बागेश्वर पहुंचेगी| मंडलसेरा बायपास में यात्रा का स्वागत किया जाएगा| गोलज्यू डोला व ध्वज के साथ यात्रा बागनाथ मंदिर पहुंचेगी| बागनाथ दर्शन के बाद यात्रा मां चंडिका मंदिर पहुंचेगी| जहां पूजा अर्चना की जाएगी तथा भजन कीर्तन होंगे और रात्रि में मां चंडिका मंदिर में भंडारा होगा| गुरुवार को यात्रा सुबह 6:00 गरुड़ गोलू मंदिर को रवाना होगी| जहां पर स्थानीय भक्तों द्वारा गरुड़ पुल के समीप गोलू मंदिर में स्वागत किया जाएगा और अल्प विश्राम के बाद यात्रा कौसानी होते हुए उदयपुर गोलू मंदिर को रवाना होगी|