आपदा पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री पर भड़के लोग – पढ़ें पूरी खबर

बेतालघाट में बीते कई दिनों से पानी की समस्या चल रही है जिसके चलते वहा के लोगों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री व वहां के क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से इस मामले में नाराजगी भी जताई दरअसल अजय भट्ट आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के लिए गए थे.

Advertisements

इस दौरान उन्होंने वहां पर आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि भी प्रदान की तथा लोगों को बहुत समझाने की कोशिश भी की कि वह उनकी समस्याओं को समझते हैं तथा बहुत ही जल्द वे वहां पर पानी की व्यवस्था भी देखेंगे मगर आमजन काफी आक्रोश में भड़का हुआ था लोगों का कहना है कि वे घंटों वहां पर पानी के लिए खड़े रहते हैं फिर भी उन्हें पानी नहीं मिल पाता है.

इस बात पर लोगों ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री तथा सक्रिय सांसद अजय भट्ट के खिलाफ काफी विरोध प्रदर्शन किया व भड़कते हुए वहां की पेयजल समस्या को उन्हें बताया तथा आमजन का कहना है कि मंत्रियों का मंच पर भाषण देने से बेहतर है कि वे आमजन की समस्याओं को समझे.