6 साल बाद फिर से खुलने जा रही है कौसानी में चाय फैक्ट्री…….. हजारों किसानों को रोजगार की उम्मीद

कौसानी। क्षेत्र में एक बार फिर से हजारों किसानों के लिए रोजगार की आस बनने जा रही हैं पिछले 6 सालों से बंद पड़ी चाय की फैक्ट्री। कौसानी में पिछले 6 साल से बंद पड़ी चाय की फैक्ट्री को शुरू करने के लिए टी बोर्ड ने कदमताल शुरू कर दिए हैं। और जिले में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद इतिहास में पहली बार ऐसा कदम लिया गया है। बता दें कि यदि यह 6 वर्षों से बंद पड़े चाय फैक्ट्री अगर खुलती है तो इससे लगभग 3000 किसानों को लाभ मिलेगा। इस कंपनी का संचालन प्राइवेट स्तर से होता है मगर अब टी- बोर्ड स्वयं इसका संचालन करने के बाद कह रही हैं। तथा फैक्ट्री खुलने की उम्मीद में हजारों किसानों में खुशी की लहर है। इस संबंध में टी बोर्ड के डायरेक्टर हरपिंदर सिंह बवेजा का कहना है कि बंद पड़ी चाय फैक्ट्री को खोलने का निर्णय ले लिया गया है तथा अब इस पर काम भी शुरू हो गया है।तथा फैसला यह भी हुआ है कि अब इस फैक्ट्री को टी बोर्ड संचालित करेगा। चाय की यह फैक्ट्री वर्ष 2014 के जून माह में बंद हो गई थी जिसे अब फिर से शुरू किया जाएगा। और इससे एक बार फिर से उत्तरांचल टी बाजार में आएगी।