Uttarakhand- कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने आज ग्रहण किया पदभार……पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई जन रहे मौजूद

उत्तराखंड कांग्रेस में नियुक्तियों के बाद आज दिनांक 17 अप्रैल 2022 को रविवार के दिन कांग्रेस के देहरादून स्थित प्रदेश मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कांग्रेस के कई कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय में उपस्थित रहे। दोपहर करीब 12:00 बजे कार्यकर्ताओं ने करन महरा का जौलीग्रांट एयरपोर्ट में स्वागत किया। जिसके बाद वह डोईवाला और भानियावाला पहुंचे और वहां पर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद वह कांग्रेस के मुख्यालय पहुंचे तथा राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। तथा इस कार्यक्रम में कांग्रेस के लगभग सभी कार्यकर्ता शामिल रहे।