![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
उधम सिंह नगर। बीते शुक्रवार 15 अप्रैल 2022 को कंबोज धर्मशाला गदरपुर निवासी एक युवती का विवाह होने जा रहा था। तैयारियां बड़ी ही धूमधाम से चल रही थी तथा बारात भी आ पहुंची मगर गेट पर फीता काटने की रस्म अदा होने के बाद दूल्हे की दूसरी पत्नी वहां पर अपने परिजनों के साथ पहुंच गई और चप्पलों से दूल्हे की पिटाई करने लग गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे को उसकी दूसरी पत्नी और स्वजनों से बचाया। दूल्हे की दूसरी पत्नी का नाम कीर्ति सैनी है उसने बताया कि उसके पति की दो शादियां पहले से ही हैं जिसमें से पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया है और दूसरी वह है। कीर्ति सैनी ने बताया कि उसके पति का नाम मदन उर्फ बंटी है जोकि ग्राम खता पूर्व तहसील कांठ जिला मुरादाबाद निवासी हैं। तथा यहां पर फिर से शादी रचाने के लिए आया है। बता दें कि इस दौरान दूल्हे ने खुद को कथित एसएसबी जवान बताया। हालांकि उसे तीसरी शादी करना बहुत महंगा पड़ा उसकी दूसरी पत्नी ने उसे चप्पलों से पीटा। पुलिस ने किसी तरह से उसकी दूसरी पत्नी से उसे बचाया। तथा इस हंगामे के बाद पुलिस ने शादी रुकवा दी और दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रहे हैं।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)