![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
अल्मोड़ा। आज दिनांक 15 अप्रैल 2022 को मोरनौला पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 4 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। नगर में नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए पुलिस काफी चौकन्नी हो गई है। और ऐसे में जिले की अलग-अलग जगहों की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। और आज शुक्रवार के दिन अपने चेकिंग अभियान के दौरान मोरनौला पुलिस ने 4 पेटी अवैध शराब के साथ ग्राम क्वेटा शहरफाटक निवासी हरीश चंद्र बजेठा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)