Almora- कांग्रेस में उठ रहे बगावती सुरो को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने दीया यह बयान

उत्तराखंड कांग्रेस में नई नियुक्तियों के बाद धारचूला विधायक हरीश धामी समेत पार्टी के ऐसे कई विधायक थे जो कि नई नियुक्तियों का विरोध कर रहे थे। विधायकों में एक नाम अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी शामिल था। मगर अब अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी ने बयान दिया है कि वे पार्टी के एक कर्मठ सिपाही है और हमेशा पार्टी की मजबूती के लिए ही कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जरूर नेता प्रतिपक्ष की दौड़ में था मगर अब जब पार्टी हाईकमान ने निर्णय ले ही लिया है तो इस संबंध में मेरे अंदर कोई भी मनभेद दिया मतभेद नहीं है।उन्होंने कहा है कि वह पहले भी कांग्रेस पार्टी के साथ थे और अब भी उन्हें हाईकमान का निर्णय मंजूर है और उन्होंने अलग पार्टी बनाने के संबंध में कहा कि यहां पर कोई भी गुटबाजी नहीं है और कोई भी अलग पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के कारण वह नेता प्रतिपक्ष के रूप में अपना दावा पेश कर रहे थे मगर अब हाईकमान ने फैसला सुना दिया है जो कि उन्हें मंजूर है।