
भीमताल। आज दिनांक 14 अप्रैल 2022 को गुरुवार के दिन सुबह 11:00 बजे भीमताल के समीप एक स्कूटी सवार युवक की गैस और सिलेंडर से लदे ट्रक के चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रक के पिछले पहियों के नीचे आने से युवक का सर बुरी तरह से कुचल गया था। तथा इस हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया जिसके बाद पुलिस ने युवक के कागजात जाचे तो पता चला कि युवक हल्द्वानी निवासी हैं। तथा युवक की पहचान भरत पुत्र चंद्रशेखर निवासी कुलियालपुरा नवाबी रोड हल्द्वानी के रूप में की गई है। तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी थी।

