ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त ना करें ये 5 गलतियां, इन पांच बातों का रखें विशेष ध्यान वरना पहुंच सकती है भारी हानि

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई वर्तमान में सबसे ज्यादा पसंदीदा पेमेंट ऑप्शन बन रहा है| हर कोई यूपीआई के माध्यम से पेमेंट कर रहा है क्योंकि ये पेमेंट एक बेहद आसान पेमेंट ऑप्शन है| जिसकी मदद से कुछ ही मिनटों में एक दूसरे को इंस्टेंट फंड ट्रांसफर किया जा सकता है| लेकिन इस दौरान बेहद सावधानी बरतनी चाहिए वरना कभी भी बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है| किसी को भी अनजान नंबर से एक्सेप्ट करने या फिर किसी भी अनजान नंबर पर पेमेंट करने से पहले हमेशा ध्यान रखना चाहिए| यूजर्स को किसी भी नंबर पर पेमेंट करने से पहले डबल चेक करना चाहिए| पेमेंट रिसाव करने के दौरान पिन की जानकारी मांगने के कई मामले सामने आए हैं| जो ऑनलाइन फ्रॉड की वजह से है| बताते चले कि फंड रिसीव करने के लिए किसी भी पिन का जरूरत नहीं होता है| ऐसे में अगर कोई पैसे भेजने से पहले आपका पिन भागने की बात करता है तो सावधान हो जाइए| इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे मैसेंजर से कई बार पेमेंट ट्रांसफर करने की मांग की जाती है लेकिन ऐसा करते वक्त सावधान रहना चाहिए या फिर क्रॉस चेक कर लेना चाहिए| क्योंकि सोशल मीडिया पर आपके दोस्त और रिश्तेदार की फेक प्रोफाइल बनाकर पैसे ट्रांसफर करने के मामले सामने आए हैं| इसके अलावा मार्केट में कई तरह के फेस यूपीआई एप्लीकेशन मौजूद है| जो यूजर की यूपीआई डिटेल चोरी करने का काम करते हैं| यह एक तरह के क्लोन एप है जो देखने में बिल्कुल ओरिजिनल एप की तरह होते हैं जिनसे यूजर्स का संवेदनशील डाटा चोरी किया जा सकता है|
यूपीआई पेमेंट करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए -: किसी अजनबी के साथ पिन साझा न करें|
फोन में एंटीवायरस और बायोमैट्रिक रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर इंस्टॉल रखें|
अनजान लिंक्स और सोर्स ओपन न करें|
हमेशा सुरक्षित वाईफाई का यूज़ करें|