Uttarakhand- राज्य में धूमधाम से किया गया नवमी पूजन…… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कन्या पूजन के साथ मांगी राज्य की सुख समृद्धि

उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 10 अप्रैल 2022 को नवमी पूजन किया गया जिसमें कई लोगों ने नवरात्रों के व्रत के बाद आज नवमी पूजन कर अपने लिए दुर्गा के नौ रूपों से वरदान मांगा। तथा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी आज मुख्यमंत्री आवास में नवमी के दिन कन्या पूजन किया गया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी गीता धामी के साथ मिलकर अपने आवास में कन्या पूजन कर प्रदेश की संपन्नता और समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री आवास में विधि- विधान से कन्या पूजन कर मुख्यमंत्री ने विश्व कल्याण एवं शांति की प्रार्थना की। तथा साथ में उन्होंने मां भगवती की उपासना कर सभी प्रदेशवासियों को नवरात्रों की शुभकामनाएं दी तथा भगवान राम को उन्होंने आस्था का प्रतीक बताया।और कहा कि हम सभी को भगवान राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए।