Uttarakhand- राज्य जल्द ही हो जाएगा कोरोना से मुक्ता…….. बीते 24 घंटे में सबसे कम मामले दर्ज

वर्तमान में उत्तराखंड राज्य में कोरोना के मामलों में आई कमी से यह महसूस हो रहा है कि आगामी कुछ दिनों में उत्तराखंड राज्य कोरोना मुक्त हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में बीते 24 घंटे के अंदर सबसे कम मामले दर्ज हुए हैं बीते 24 घंटे में देहरादून से दो, नैनीताल व अल्मोड़ा से एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के अंदर 9 लोगों ने संक्रमण से रिकवरी भी की है तथा राज्य में 10 जिलों से एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। तथा पिछले दिनों के मामलों में बीते 24 घंटे के मामले सबसे कम है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटे के अंदर उत्तराखंड की लैब में 330 सैंपल की जांच रिपोर्ट सामने आई जिसमें से 326 रिपोर्ट नेगेटिव और चार रिपोर्ट्स पॉजिटिव मिली है। तथा अब राज्य में कोरोना के मामलो की संख्या 164 रह गई हैं।