
वर्तमान में भारत धीरे-धीरे करके कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निजात पा रहा है मगर अभी भी चीन समेत कई ऐसे देश है जहां पर कोरोना वायरस में कोहराम मचा रखा है। और विदेशों में अब कोरोना के xe वेरिएंट के लक्षण भी कई लोगों में सामने आ रहे हैं। और ऐसे में देश को कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ने के लिए मजबूत बनाने के लिए आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को शुक्रवार के दिन सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए अब कोविड-19 रोधी वैक्सीन की ऐतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों में आगामी 10 अप्रैल 2022 से उपलब्ध कराई जाएंगी। इस बात का फैसला केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज लिया गया है।

