भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लांच किया 1064 वेब ऐप…. जानिए कैसे होगा भ्रष्टाचार खत्म

उत्तराखंड राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में एक बड़ी पहल की है। और इसी के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिनांक 8 अप्रैल 2022 को शुक्रवार के दिन सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा निर्मित ऐप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड 1064 का का शुभारंभ भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया कि इस ऐप का क्रियान्वयन काफी मजबूती से किया जाए और इस ऐप पर जनता की जो भी शिकायतें आती हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण भी किया जाए। और जनता की शिकायत यदि विजिलेंस से संबंधित नहीं है तो उसे सीएम हेल्पलाइन एवं संबंधित विभाग को भेज सकते हैं। और जो भी शिकायतकर्ता इस ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करेगा उसे उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी मिलनी चाहिए। तथा आज इसी संबंध में विवेचना करने के लिए सतर्कता विभाग के दो कर्मीको को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टेबलेट भी वितरित किए गए। तथा उन्होंने यह भी कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। और इस ऐप के बारे में आमजन को पूरी जानकारी दी जाए।
इस ऐप के बारे में जानकारी देते हुए निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने कहा कि 1064 नंबर पर ऐप के माध्यम से तथा फोन से कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है यह नंबर भारत सरकार द्वारा प्राप्त है। तथा इस ऐप पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता की पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा इस ऐप का प्रयोग हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कर सकते हैं। और इस ऐप के माध्यम से मिली शिकायत रजिस्टर की जाएगी और उसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा।