25 नवंबर – जाने आज का दिन क्यों है खास

1866 – इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।

1867 – अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।

1936 – जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर|

1941 – लेबनान को फ्रांस से आजादी मिली।

1948 -;भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।

1949 – स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया|

1960 – टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।

1965 – फ्रांस ने अपना पहला सेटेलाइट लांच किया।

1973 – ग्रीस में हफ़्तों से फैली अशांति के बीच आज ही के दिन वहां की सेना ने तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज पापाडोपोलोस का तख़्ता पलट दिया था|

1974 – नेपाल में एक पुल के ढहने से लगभग 140 लोग मरे।

1974 – संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का निधन।

1975 – सूरीनाम आज ही के दिन आजाद हुआ था|

1998 – पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम ‘भक्तर शिकन’ नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।