लोक सेवा आयोग से यूकेएसएसएससी को लौटाई समूह-ग की 12 भर्तीयां, जारी हुआ आदेश

उत्तराखंड के पेपर लीक मामले के बाद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को सौंप गईं समूह-ग की 22 में से 12 भर्तीय उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लौटा दी गई है| बची हुई भर्तीयां दूसरे चरण में लौटाई जाएगीं| अब इन भर्तियों की जिम्मेदारी यूकेएसएसएससी संभालेगा| कार्मिक विभाग में इसका शासनादेश की जारी कर दिया है|


दरअसल, वर्ष 2022 में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद भर्तीयों की रफ्तार कायम करने के लिए सरकार ने समूह-ग की 22 भर्तीय आयोग से लेकर राज्य लोक सेवा आयोग को सौंप दी थी| इसके लिए बाकायदा उत्तराखंड लोक सेवा आयोग संशोधन विनिमय 2022 लाया गया था|


बाद में आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व आईपीएस जीएस मार्तोलिया को सौंपी गई| उन्होंने आयोग की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करते हुए सरकार से भर्ती लौटने का आग्रह किया| इस बीच समूह-ग की भर्तियों के दबाव के चलते यूकेपीएससी की खुद की भर्तियां प्रभावित हो रही थीं|
आखिरकार शासन ने 12 भर्तीयां यूकेएसएसएससी को लौटा दीं| ये सभी भर्तियां अब यूकेपीएससी की परिधि से बाहर हो गई है| अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है|


इन भर्तियों में पुलिस कांस्टेबल, पटवारी लेखपाल, सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक, अनुदेशक-कर्मशाला अनुदेशक, वन विभाग स्केलर, वैयक्तिक सहायक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार, मत्स्य निरीक्षक, वाहन चालक, कनिष्क सहायक, वन आरक्षी, बंदीरक्षक भर्ती शामिल हैं|