
रमेश चन्द्र पाण्डेय (बृजवासी)

गरुड़ (बागेश्वर) । विद्या भारती के राष्ट्रीय अभियान नमामि भारतम् के एक सौ पचासवें वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न विद्यालयों में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातः ग्यारह बजे सर्वत्र राष्ट्रगीत का एक स्वर में गायन किया गया।
खोलिया विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज गरुड़ में कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संघ चालक रणजीत सिंह भण्डारी थे उन्होंने वन्दे मातरम् को एक गीत ही नहीं भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना बताते हुए कहा कि यह भारतमाता के प्राकृतिक, भौगौलिक,विविधता में की झलक जिसमें हम सब एक परिवार की भाति प्रवलित, पुष्पित होकर आगे बढ़ते हैं।इसका अपना ऐतिहासिक महत्व है। जिसे समझना जरुरी है। कार्यक्रम में संयोजक विपिन चन्द्र तिवारी,सह संयोजक कैलाश चन्द्र जोशी,,सतीश चन्द्र खोलिया सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के पत्रकार, इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार, अभिभावक आदि लोग शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी जीवन चंद्र दुबे और संचालन चन्द्र शेखर बड़सीला ने किया। जबकि सरस्वती शिशु मंदिर गरुड़ में नमामि भारतम् कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख किशन बोरा,डा,डीएस रावत,संभागनिरीक्षक गणेश उपाध्याय,भगीरथ गिरि, प्रधानाचार्य सूरज पंत,प्रवंधक कैलाश जोशी,सुनील दोसाद,नवीन खोलिया आदि मौजूद थे। क्षेत्र के शिशु मंदिर सिमखेत,सिरकोट,डंगोली,गागरीगोल में भी कार्यक्रम में वन्दे मातरम् का सामूहिक गीत गाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अभिभावक, गणमान्य लोग आदि ने भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।




