प्याज और सरसों के तेल की कीमतों पर सरकार का आया बयान -: पढ़ें पूरी खबर

प्याज और सरसों के तेल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार का एक बयान आया है खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण के सचिव सुधांशु पांडे ने कहा कि प्याज की कीमतें कम है और प्याज की कीमतों में हमने असाधारण वृद्धि नहीं देखी है राज्यो का भी यही मानना है उन्होंने कहा कि प्याज के निर्यात में प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता नहीं होती है सुधांशु पांडे के मुताबिक राज्यो को 26 रुपये किलो प्याज दिया जा रहा है

Advertisements

सरकार ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में प्याज की कीमत 60 रुपए किलो है वहीं दूसरी तरफ यह अनुमान लगाया जा रहा है कि खराब मौसम के कारण दिवाली तक प्याज की कीमतों में वृद्धि हो सकती है

सुधांशु पांडे ने कहा कि आने वाले वक्त में यानी फरवरी तक सरसों की तेल की कीमतों में कमी की जाएगी केंद्र और राज्य सरकार इसमें मिलकर काम करेंगे सरसों के तेल का उत्पादन लगभग 10 लाख मीट्रिक टन बढ़ गया है जिस कारण फरवरी तक सरसों की तेल की कीमतों में कमी आएगी.