
कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| बीते 24 घंटों में करीब 20 फ़ीसदी मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है|
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 12 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं| मंगलवार को 7,000 के पार नए मामले दर्ज हुए थे| बुधवार को 10,542 मामले दर्ज किए गए हैं| आज 12,591 नए मामले सामने आए हैं|
वहीं सक्रिय मामलों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है| गुरुवार सुबह तक कोविड-19 के सक्रिय मामले 65 हजार 286 तक पहुंच गई है यानी इतने लोग संक्रमित होने के बाद अस्पताल या अपने घरों में इलाज करा रहे हैं जबकि 10827 लोग कोविड-19 से सही हुए हैं| बीते 24 घंटों में 29 लोगों की मौत हुई है| पॉजिटिविटी रेट भी 5 फ़ीसदी के ऊपर पहुंच गई है|
बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ से चार, दिल्ली से पांच, हिमाचल प्रदेश से दो, कर्नाटक से तीन, पुडुचेरी से एक, तमिलनाडु से एक, उत्तराखंड से एक, पंजाब से एक, महाराष्ट्र से 6, राजस्थान से दो लोगो की मौत हुई है, जबकि केरल में 2 लोगों की मौत हुई है|
