महिला दिवस:- उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा प्रदेश की महिलाओं को किया गया सम्मानित

उत्तराखंड राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा राज्य की महिलाओं को सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज भवन स्थित लोक भवन में महिला कल्याण उत्कृष्ट सेवा सम्मान एवं “मेरी पहचान- 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्यपाल और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल का कहना था कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पिछले एक दशक में बहुत तेजी से प्रगति की है और 2047 के विकसित भारत में यहां की महिलाएं बड़ा योगदान करेंगी। इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्य का कहना था कि सरकार महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। राज्य सरकार ने वात्सल्य योजना लागू की है, अनाथ किशोर एवं किशोरियों को सरकारी नौकरियों में 5% और महिलाओं को 30% आरक्षण प्रदान किया गया है तथा इस दौरान महिलाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

Leave a Reply