कुछ छूट के साथ चुनाव आयोग ने चुनावी राज्यों में प्रतिबंधों को फिर बढ़ाया

नई दिल्ली| कल चुनाव आयोग ने रोड शो, पदयात्रा, वाहन यात्रियों और जुलूसों पर लगा प्रतिबंध 11 फरवरी तक बढ़ा दिया| लेकिन घर घर जाकर चुनाव प्रचार करने वाले लोगों की संख्या को मौजूदा 10 से बढ़ाकर 20 कर दिया| इसके अलावा जनसभाओं में अधिकतम 1 हजार लोगों के शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है|


पांच चुनावी राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे के साथ मिलकर चुनावी राज्यों की समीक्षा की| इसके बाद इस संबंध में यह निर्णय लिया गया|
आयोग ने कहां की 11 फरवरी 2022 तक किसी भी रोड शो, पदयात्रा और वाहन रैली तथा जुलूस की अनुमति नहीं देने का फैसला किया गया है| कहा कि आयोग में चुनाव के सभी चरणों के लिए 1 फरवरी 2022 से निर्देष्ट खुले स्थानों पर राजनीतिक दलों या चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की जनसंख्या में मौजूदा संख्या 5 सौ की जगह अधिकतम 1000 या मैदान की क्षमता का 50% या राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सीमा के अनुसार इनमें से जो भी कम हो, लोगों के शामिल होने की अनुमति देने का भी निर्णय लिया है|
जानकारी के अनुसार अन्य दिशा-निर्देश फिलहाल जारी रहेंगे| साथ ही आयोग ने इन डोर बैठकों के लिए भी छूट देने का फैसला किया है| इसके तहत अब अधिकतम 500 लोगों या हाल की क्षमता का 50% अथवा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा निर्धारित सीमा के अनुसार इन डोर बैठकों का आयोजन किया जा सकेगा| इस समय 300 लोगों के साथ इस तरह की बैठकों की अनुमति है|
इसके अलावा आयोग ने कहा कि सभी दलों को और प्रत्याशियों को चुनाव से जुड़ी सभी गतिविधियों में कोरोना अनुरुप व्यवहार और दिशानिर्देशों तथा आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा|