उत्तराखंड में यहां खुलेगा प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय

उत्तराखंड का पहला खेल विश्वविद्यालय हल्द्वानी में स्थापित होगा| मुख्यमंत्री ने इसके लिए सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है| साथ ही खेल विश्वविद्यालय के एक्ट, नियमावली बनाने का भी निर्णय लिया गया है|


बता दें कि इसमें विषय विशेषज्ञ के रूप में स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की सेवाएं ली जाएंगी|
बीते दिवस सीएम धामी ने राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय के संबंध में अधिकारियों संग बैठक की| इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि खेल विश्वविद्यालय के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ आवश्यक सैद्धांतिक गतिविधियों के लिए विषय विशेषज्ञों के सुझाव लिए जाए, जिसके आधार पर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाबत कार्रवाही की जाए|


खेल मंत्री रेखा आर्य के अनुसार, हल्द्वानी में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स को शामिल कर इसके आसपास भूमि चिन्हित की जाएगी| करीब 100 एकड़ में खेल विश्वविद्यालय बनेगा| जिसके लिए डीएम को हल्द्वानी स्थित स्टेडियम के आसपास की जमीन तलाशने को कहा गया है|