यह क्या! यहां हाई कोर्ट की इजाजत से कराई गई ऑनलाइन शादी

कोरोना वायरस के नए स्वरूप के कारण कई देशों ने अलग-अलग पाबंदियां लगाना शुरू कर दिया है| ओमिक्रोन के कारण ही एक कपल की शादी रुक गई थी तो अदालत ने इस कपल को ऑनलाइन शादी करने की इजाजत दी थी| केरल हाईकोर्ट ने वकील कपल को लेकर यह आदेश जारी किया है| जानकारी के अनुसार लड़का उस समय यूके में था| ओमिक्रोन के चलते लगी पाबंदियों के कारण फिलहाल वह भारत नहीं आ सकता था| जिस कारण अदालत ने उनकी शादी को ऑनलाइन अनुष्ठान कराने की इजाजत दी|

Advertisements


25 साल की वकील रिंटू थॉमस और उसके मंगेतर अनंथ कृष्णन हरिकुमारन नायर के करीब 1 महीने पहले यह तय किया कि वह जल्द ही विवाह कर लेंगे| तब उन्होंने यही सोचा था कि कोरोना उनकी शादी के बीच आ जाएगा| नायर इस वक्त उच्च शिक्षा के लिए यूके में है| नयन ने भारत आने के लिए 22 दिसंबर की टिकट ली थी| 23 दिसंबर को शादी होनी थी| लेकिन ओमिक्रोन संक्रमण के कारण नियमों के चलते वह भारत नहीं आ पाए|

ऐसी हालत में थॉमस ने हाईकोर्ट का रुख किया| उन्होंने अदालत से राज्य सरकार और तिरुवनंतपुरम के मालेखिजू स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के मैरेज ऑफिसर को निर्देश देने की मांग की कि वो उनकी वर्चुअल या ऑनलाइन शादी करवाएं। याचिका के मुताबिक उन लोगों ने स्पेशल मैसेज एक्ट के तहत 30 दिन पहले नोटिस भी दिया था| कपल को राहत देते हुए अदालत ने कहा कि, हमारी के दौरान में मैरिज ऑफिसर के सामने शादी के लिए सख्स उपस्थित नहीं हो सकता तो हाई कोर्ट शादी के लिए ऑनलाइन अनुष्ठान की इजाजत देती है|’ अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता, अन्य पार्टियों और उनकी मंगेतर को राहत में देने की कोई वजह नहीं है|


मैसेज ऑफिसर को अदालत ने निर्देश की ऑनलाइन शादी का अनुष्ठान करवाई या शादी को रजिस्टर्ड करें| इसमें कहा गया कि मैरिज ऑफिसर शादी का समय और तिथि तय करेगा, जिसके बारे में उन लोगों को पहले ही जानकारी दे दी जाएगी|