ऐसा क्या हुआ कि शादी की जश्न के बीच में चली गोलियां, पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड। भूड निवासी अमनदीप सिंह पुत्र श्री बख्तावर सिंह के घर में उसकी शादी की पार्टी चल रही थी इसी दौरान गांव के कल सभी ग्रामीण व उनके मेहमान उनके घर में उपस्थित थे। पार्टी के बीच अमनदीप की शादी का जश्न मनाने के लिए डीजे पर फायरिंग की गई इसी दौरान एक के बाद एक गोलियां दागी गई मगर बदकिस्मती से इस दौरान उनके जश्न में शामिल होने आए 38 वर्षीय मुख्त्यार सिंह निवासी केदाखेड़ा के बाए हाथ में गोली लग गई जिसकी वजह से वह घायल हो गए तथा उन्हें निजी अस्पताल में ले जाया गया।

Advertisements

घटना की जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को मिलते ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष केसी आर्य द्वारा बताया गया है कि इस मामले में अभी तक किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। उनका कहना है कि जैसे ही कोई इसकी तहरीर पुलिस ने देगा तो पुलिस आगे की कार्यवाही शुरु कर देगी।