Weather update -: कुमाऊं के इन पर्यटन स्थलों में सबसे अधिक ठंड, अल्मोड़ा का ये स्थान भी शामिल

कुमाऊं के पर्यटन स्थान और यहां की आबोहवा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती आ रही है| हजारों की संख्या में हर साल पर्यटक कुमाऊं में भ्रमण के लिए पहुंचते हैं| इस समय कुमाऊं के पर्यटन स्थलों में कंपकंपी छुड़ा देने वाली ठंड पड़ रही है इसके बावजूद भी हिमपात की उम्मीद में देशभर से पर्यटक कुमाऊं के पर्वतीय स्थलों का रुख कर रहे हैं|

Advertisements

इस समय कुमाऊं में सबसे अधिक ठंड लोहाघाट के मायावती आश्रम में पड़ रही है| यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंचा हुआ है| इसके अलावा गंगोलीहाट का पातालभुवनेश्वर, बागेश्वर का कौसानी, अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच बना हुआ है| अल्मोड़ा के बिनसर में तापमान शून्य के करीब पहुंच रहा है| यह सभी ऐसे स्थल हैं जहां शीतकाल में हिमपात होते रहता है| अब साल की विदाई के समय भी यहां हिमपात की संभावना बन रही है| अल्मोड़ा बिनसर का तापमान 0.7 डिग्री दर्ज किया गया है|


1 जनवरी से पहले कुमाऊं में दो पश्चिमी में विक्षोभ आने से हिमपात की संभावना प्रबल हो रही है| पहला पश्चिमी विक्षोभ 24 दिसंबर तक हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर के आसपास आएगा|


मौसम विभाग का अनुमान है कि, दूसरे मौसमी सिस्टम के अधिक मजबूत होने की वजह से 27 दिसंबर को कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है| 25 दिसंबर को कहीं कहीं पर हल्के बादल छा सकते हैं| 26 दिसंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होगी| 27 दिसंबर को घुमाओ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है|