Weather update- शीतलहर की चपेट में आएंगे देश के कई हिस्से, उत्तराखंड में इस दिन बर्फबारी की संभावना

देश के कई हिस्सों में ठंड की दस्तक हो चुकी है| आधा दिसंबर बीत चुका है ठंड में दिन पर दिन इजाफा होता जा रहा है| हालांकि दिन में धूप खिलने के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है लेकिन सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है|


मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिन के अंदर देश के कई हिस्सों में शीतलहर की शुरुआत हो जाएगी| इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश शामिल है| उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है| जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है| साथ ही शुक्रवार को उत्तराखंड में हिमपात हो सकता है|