सावधान – ओमिक्राॅन के चलते देश में आएगी कोरोना की तीसरी लहर, इस खतरे के बीच एक राहत की बात

माना जा रहा है कि ओमिक्राॅन के कारण देश में कोरोना की तीसरी लहर जनवरी में शुरू हो सकती है| जिस प्रकार देश में ओमिक्राॅन के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, उसे देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है| इसको देखते हुए केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना से जुड़े स्वास्थ्य ढांचे को फुलप्रूफ बनाने की कोशिश में जुट गया है| हालांकि ओमिक्राॅन के कम घातक होने के कारण मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की उम्मीद कम है|

Advertisements


ओमिक्राॅन की निगरानी करने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार 3 हफ्तों के भीतर कोरोना का नया स्वरूप अफ्रीका और यूरोप में हावी हो गया है, उससे भारत में भी जनवरी तक इसके बढ़ने की आशंका है जिसके चलते तीसरी लहर आ सकती है|

भारत में अभी ओमिक्राॅन मरीजों की संख्या 73 है| भारत में मिले ओमिक्राॅन के मामले विदेशों से आए हुए हैं फिर भी इससे आम लोगों में फैलने की संभावना बनी हुई है|


कोरोना की तीसरी लहर के बीच राहत की बात यह है कि, ओमिक्राॅन से होने वाला संक्रमण हल्का है| वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, देश में 3 साल की बच्ची से लेकर 77 साल के बुजुर्ग व्यक्ति तक ओमिक्राॅन की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन किसी में भी गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिले हैं| इनको कोरोना वर्ल्ड में सिर्फ आइसोलेट के लिए रखा गया था| अगर आगे भी यही ट्रेंड रहा तो दूसरी लहर की तरह मरीजों को न तो अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता होगी और न ही ऑक्सीजन और अन्य दवाओं की कमी होगी|


इसके बावजूद भी स्वास्थ्य मंत्रालय अपनी तैयारियों में कोई कमी नहीं देखना चाहता और हमें भी और प्रयास करना चाहिए कि हम तीसरी लहर को आने से रोक सकें| इसके लिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करना होगा| इससे हम अपनी सुरक्षा के साथ-साथ पूरे देश की भी सुरक्षा कर सकते हैं| और तीसरी लहर को आने से भी रोका जा सकता है|