बरसात के बाद भी पानी की बूंद- बूंद को तरस रहे हैं पिथौरागढ़ जिले के ग्रामीण

पिथौरागढ़। जिले के बड़ौली गांव में पिछले 2 महीनों से पंपिंग योजना ठप होने के कारण पानी नहीं आ रहा है इससे कुल 1500 लोगों की आबादी बरसात के बाद भी बूंद बूंद पानी के लिए तरस रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 2 महीने से गांव में पानी नहीं आ रहा है इसके लिए उन्होंने विभाग को भी ज्ञापन सौंपा मगर वहां से भी कोई जवाब नहीं नहीं मिला। जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने आज दिनांक 24 फरवरी 2022 को गुरुवार के दिन कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा डीएम को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। गांव के ग्राम प्रधान त्रीलोचन भट्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। तथा कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को भी इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। साथ में ग्रामीणों ने इस बात की चेतावनी दी है कि जल्द ही उनके यहां पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।