
7 अगस्त को उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा, डॉ. जी सी जोशी को ‘विज्ञान शिरोमणि पुरस्कार'( Lifetime Achievement Prize) प्रदान किया गया। यह उनके द्वारा उच्च शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में आजीवन, अनुकरणीय एवं प्रेरणास्पद योगदान के सम्मान में दिया गया है।
मानसखंड सेंटर में हुए भव्य प्रोग्राम में मंत्री अजय टम्टा द्वारा यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर कुलपति, अल्मोड़ा विश्वविद्यालय, महापौर अल्मोड़ा और अन्य जन उपस्थित रहे।
Advertisements



