
उत्तराखंड राज्य में इस बार न्यू ईयर के जश्न पर 30 दिसंबर 2022 से लेकर 2 जनवरी 2023 तक 24 घंटे शराब की दुकानें खुली रही और न्यू ईयर के जश्न में हरिद्वार जिले में 3 करोड़ से अधिक रुपए की शराब बेची गई है। उत्तराखंड राज्य के सभी जिलों में से हरिद्वार में सबसे अधिक शराब बिकी और सबसे अधिक सेल न्यू ईयर की पूर्वसंध्या पर हुई। राज्य में बड़े ही धूमधाम से नए साल का जश्न मनाया और कई जगहों पर पार्टियां भी आयोजित की गई और उनमें जमकर शराब पिलाई गई। इस दौरान ना सिर्फ अंग्रेजी बल्कि देसी शराब में काफी अधिक मात्रा में बेची गई और देखते ही देखते हरिद्वार वासी 3.15 करोड़ की शराब गटक गए और शराब के अलावा बीयर की बिक्री अलग से हुई जिसका आंकड़ा अभी तक नहीं लिया गया है।

