Uttrakhand- बड़ी घोषणा…. सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को एक लाख रुपए देगी सरकार

उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी टनल हादसे के दौरान फंसे मजदूरों को सरकार ने ₹100000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Advertisements

बता दे कि सुरंग में फंसे सभी श्रमिक बाहर आ चुके हैं और श्रमिकों के अस्पताल में इलाज और घर जाने तक की पूरी व्यवस्था भी की जाएगी। सभी श्रमिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इलाज पर होने वाला खर्च भी सरकार उठाएगी इसके अलावा परिजनों के रहने और खाने के लिए भी सरकार व्यवस्था कर रही है तथा श्रमिकों के स्वस्थ होने पर सरकार की तरफ से ₹100000 के चेक दिए जाएंगे इसके अलावा घर जाने तक पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि सिलक्यारा में बौख नाग देवता का भव्य मंदिर बनाया जाएगा इसके लिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।