
देहरादून| चुनाव संपन्न हो गए हैं और अभी भी राज्य में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत जारी है| कहा जा रहा था कि चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि होगी| बुधवार को भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है| अभी तक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से महंगाई बढ़ीं है माना जा रहा है कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि हो सकती है| अभी भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी नहीं की है लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध अभी जारी है माना जा रहा है कि इस लड़ाई की वजह से कच्चे तेल के दाम और बढ़ सकते हैं|
बुधवार को देहरादून में पेट्रोल 94 रुपए और डीजल 87.32 रुपए में मिल रहा है कई दिनों से यह कीमत स्थिर है|
बताते चलें कि रोजाना सुबह 6:00 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है| सुबह 6:00 बजे से नई कीमतें लागू हो जाती है| कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जुड़ने के बाद दाम लगभग दोगुने हो जाता है| इन्हीं सब के आधार पर रोज दाम तय होते हैं| पेट्रोल पंप चलाने वाले खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के करो और अपना मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं पेट्रोल रेट और डीजल में रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है|
आप इस लिंक पर जाकर पेट्रोल डीजल की कीमतों को चेक कर सकते हैं –
https://iocl.com/Products/PetrolDieselPrices.aspx
