बड़ी खबर -: देहरादून से बरेली जा रही यूपी रोडवेज की बस में लगी आग, बस में 37 यात्री थे मौजूद

देहरादून आईएसबीटी से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में अचानक आग लग गई| इस बस में डोईवाला में स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक आग लगी| बस में 37 यात्री मौजूद थे| बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई| अच्छी खबर यह है कि बस में इंजन से धुआं निकलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी जिस कारण आग लगने से पहले ही सभी सवारिया बस से उतर गई और एक बड़ा हादसा होते-होते रुक गया डोईवाला कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राजविक्रम भगवान ने कहा कि बस देहरादून से बरेली जा रही थी, जिसमें रास्ते में आग लग गई बस में 37 सवारियां मौजूद थी आग लगने से कोई भी सवारी हताहत नहीं हुई| अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है फिलहाल इसको लेकर जांच चल रही है|

Advertisements

Recent Posts